दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।
इस सीजन शुरुआती तीनों मैच जीतकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स अपना पहला मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है। दो मुकाबलों में एक हार के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस पांचवें और 2 में से 1 मैच जीतकर 'पुरानी दिल्ली 6' चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
सीजन के छठे मुकाबले में पुरानी दिल्ली ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 7 विकेट से मात दी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। कृष यादव (43) ने अंकित कुमार (86) के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन जुटाए। पंकज जायसवाल और रजनीश दादर ने 2-2 हासिल किए।