दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 28वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया। 151 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली ने 9.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सिद्धार्थ जून और कप्तान यश धुल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 140 रन जोड़े। सिद्धार्थ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 316 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिद्धार्थ ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, कप्तान धुल ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। युगल सैनी 2 और केशव डब्बास 4 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गेंदबाजी में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से अर्जुन और वैभव कांडपाल ने एक-एक विकेट चटकाया।