डीपीएल 2026: सनत-अनमोल के बीच अटूट 171 रनों की साझेदारी, सुपरस्टार्स ने लायंस को 10 विकेट से रौंदा (Image Source: IANS)
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 31वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से रौंदा। सुपरस्टार्स की इस दमदार जीत में सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 8 में से 4 मैच अपने नाम कर लिए हैं। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, 8 में से 4 मैच गंवाने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस छठे स्थान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस 19.5 ओवरों में 169 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 13 के स्कोर पर अंकित कुमार (11) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कृष यादव ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 के स्कोर तक पहुंचा दिया।