ड्रॉ जीत के बराबर, अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने सेदिकुल्लाह अटल की प्रशंसा की (ड्रॉ जीत के बराबर, अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने सेदिकुल्लाह अटल की प्रशंसा की )
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा। पहली पारी के आधार पर पिछड़ने के बाद अफगानिस्तान ने जिस तरह टेस्ट ड्रॉ कराया, उसने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने कहा है कि यह ड्रॉ जीत के बराबर है।
रहमत शाह ने दूसरी पारी में शतक लगाकर मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल की प्रशंसा की।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में रहमत ने कहा, "सेदिकुल्लाह टी20 से फ्रेश होकर आए थे, और जिस तरह से उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा, टीम को जो चाहिए था, वह किया और उसे पूरा किया, इसीलिए हमने यह परिणाम हासिल किया।"