Kolkata: IPL 2025- KKR vs RR (Kolkata: IPL 2025- KKR vs RR)
उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने कहा कि भारत के लिए खेलने का उनका सपना अब भी पूरी तरह जिंदा है और उन्हें विश्वास है कि एक शानदार घरेलू सीजन उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचा सकता है।
आईएएनएस से विशेष बातचीत में मधवाल ने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लिया गया उनका 5 विकेट का स्पेल यादगार जरूर है, लेकिन भारत के लिए पांच विकेट लेना उनके लिए कहीं ज्यादा बड़ा सपना होगा।
उन्होंने कहा, "हर क्रिकेटर का सपना भारत के लिए खेलना होता है। हमारा भी यही सपना है कि हम भारत का प्रतिनिधित्व करें, देश के लिए कुछ करें और अपना नाम बनाएं।"