PAK vs ENG Test: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। शुरुआती 2 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा हो चुकी है। टीम की घोषणा के ठीक बाद इंग्लैंड टीम की मुश्किल बढ़ गई है। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे डरहम के लिए खेलते हुए अपना दाहिना कंधा इंजर्ड कर चुके हैं। इंजरी की वजह से गे को रिटायर हर्ट होना पड़ा। एमिलियो की इंजरी अगर ज्यादा गंभीर होती है, तो इंग्लैंड को नए ओपनर की तलाश करनी होगी।
डरहम के लिए गे जब 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय उन्हें इंजरी की वजह से मैदान से बाहर ले जाया गया। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि गे मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी इंजरी कितनी गंभीर है, इसका पता लगाने के लिए उनका स्कैन किया जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनर जैक क्रॉली की जगह एमिलियो को इंग्लैंड टीम में जगह दी गई थी। न्यूजीलैंड सीरीज में एमिलियो ने 2 अर्धशतक लगाया था।