Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी ने बीसीसीआई द्वारा लीग में तत्काल 12 टीमों के विस्तार की संभावना को खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव करना जरूरी है, ताकि 94 मुकाबलों के अनिवार्य फॉर्मेट को लागू किया जा सके और मई के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचा जा सके।
ललित मोदी की यह टिप्पणी तब आई, जब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि साल 2028 तक आईपीएल में टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 करने के प्रस्ताव पर बोर्ड के भीतर औपचारिक या अनौपचारिक रूप से कोई चर्चा नहीं हुई है।
ललित मोदी ने एक्स' पर लिखा, "मुझे खुशी है कि इस आधिकारिक बयान से फिलहाल 12 टीमों को लेकर अटकलें खत्म हो गई हैं। साथ ही, मैंने आप सभी को दिखाया था कि भविष्य में 94 मुकाबलों के अनिवार्य फॉर्मेट को लागू करने के लिए क्या करना होगा।"