इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: लगातार दूसरी टेस्ट पारी में एमिलियो ने लगाई फिफ्टी (Image Source: IANS)
टेस्ट करियर का अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। एमिलियो ने गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 53 रन बनाए।
एमिलियो गे सीरीज के पहलै मैच की दूसरी पारी में 95 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए थे। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में एमिलियो ने कुल 65 रन बनाए। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था।
दूसरे टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम को 14 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान टॉम लैथम ने हेनरी निकोलस के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।