भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की महिला टीम घोषित, कैप्सी, कोलमैन को पहली बार मिला मौका (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर एलिस कैप्सी और बाएं हाथ के स्पिनर टिली कॉर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया है। दोनों पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनी हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के 5 दिन बाद होगा। इस मैच से मैडी विलियर्स अपना टेस्ट डेब्यू करना चाहेंगी, जबकि लंकाशायर की तेज गेंदबाज ग्रेस पॉट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज एली थ्रेलकेल्ड की जोड़ी इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट का अपना पहला मैच खेल सकती है।
टीम में बल्लेबाज एमा लैम्ब और तेज गेंदबाज इस्सी वोंग को भी शामिल किया गया है। चार्ली डीन जगह नहीं बना पाई हैं।