Kolkata: ICC Men's T20 World Cup 2026 - England vs Italy (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 51 रन से जीत दर्ज की। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत रही।
श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को लगातार 12 टी20 मुकाबलों में मात दी है। इस बीच इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच अपने नाम किया है।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवरों में महज 95 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर्स ने 7 विकेट हासिल किए, जो टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनके सबसे ज्यादा विकेट हैं।