ईटीपीएल: ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े जेम्स नीशम, फ्रेंचाइजी ने बताया अहम खिलाड़ी (Image Source: IANS)
ग्लासगो कॉस्मिक ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए जेम्स नीशम को अपनी टीम में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर को जोड़कर टीम एक बेहतरीन मैच-विनर के साथ और मजबूत हो गई है।
नीशम का टीम में स्वागत करते हुए ग्लासगो कॉस्मिक के सह-मालिक मैथ्यू हेडन ने कहा, "जिमी (जेम्स) नीशम एक बेहतरीन मैच-विनर हैं। ऑलराउंड काबिलियत और अनुभव उन्हें ईटीपीएल के पहले सीजन के लिए ग्लासगो कॉस्मिक के लिए एक अहम खिलाड़ी बनाते हैं।"
ग्लासगो कॉस्मिक के सीईओ राशिद अली खान ने कहा, "जिमी टीम में बेहतरीन संतुलन और ऊर्जा लाते हैं। इस सीजन में उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी।"