दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस का मानना है कि जब एसोसिएट देशों को बराबर मौके मिलेंगे, तो वैश्विक क्रिकेट और मजबूत होगा। उनका मानना है 26 अगस्त से शुरू हो रही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के माध्यम से वैश्विक क्रिकेट को मजबूती दी जा सकती है। डू प्लेसिस ईटीपीएल के पहले सीजन में रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर और कप्तान हैं।
ईटीपीएल की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में डु प्लेसिस ने कहा, "हम सभी को उम्मीद थी कि एसोसिएट देश किसी समय आगे बढ़कर बड़ी टीमों को चुनौती देंगे। मैं 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा होते देखकर हैरान था, और यह निश्चित रूप से मेरा हाइलाइट था। मैं घर पर बैठकर देख रहा था और सोच रहा था, 'यह कितना अच्छा है?' मैंने खुद को हर बार एसोसिएट टीमों को सपोर्ट करते हुए पाया। मुझे उम्मीद थी कि वे कई मौकों पर, आखिर तक जीत हासिल कर लेंगे। यह देखकर बहुत अच्छा लगा, और मेरा मानना है कि यह भविष्य के लिए एक कदम है।"
उन्होंने कहा, "ईटीपीएल के आने के साथ, जरा सोचिए कि क्रिकेट का खेल अब से दो, तीन, पांच या दस साल बाद कितना मजबूत होगा, जब हर टीम के पास एक जैसे मौके होंगे, चाहे आप स्कॉटलैंड से हों या दक्षिण अफ्रीका से।"