T20 World Cup: संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के हीरो ने बताया है कि उन्होंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से इस तरह की पारी का इंतजार कर रहे थे।
ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।
संजू सैमसन को इससे पहले दो अन्य मुकाबलों में मौका दिया गया था, जिसमें वह फैंस को संतुष्ट नहीं कर सके। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 22 रन, जबकि जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उन पर सवाल खड़े होने लगे थे, लेकिन आखिरकार निर्णायक मैच में आखिरकार संजू का बल्ला चल पड़ा।