हर बार जोस क्रीज पर होते हैं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने की बटलर की प्रशंसा (हर बार जोस क्रीज पर होते हैं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने की बटलर की प्रशंसा )
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। मंगलवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में पूर्व कप्तान जोस बटलर और मौजूदा कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही।
मैच के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने जोस बटलर की जमकर प्रशंसा की और उन्हें इंग्लैंड का एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया।
ब्रूक ने कहा, "बटलर के साथ साझेदारी बेहतरीन रही। सच कहूं तो हर बार जब हमने अच्छा स्कोर बनाया है, तो जोस वहां रहे हैं। वह हमेशा इंग्लैंड के लिए एक कमाल के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे लगता है कि वह फिर से अपनी लय में आ रहे हैं और बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। यह देखना बहुत ही अच्छा है।"