Colombo: ICC T20 World Cup 2026: Zimbabwe vs Oman (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' में जगह बना ली है। कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना उस बड़े मिशन का सिर्फ एक हिस्सा था जो टीम ने अपने लिए तय किया था।
मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया, जिससे जिम्बाब्वे ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल में 5 प्वाइंट्स पर पहुंच गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के अगले राउंड में पहुंचने का मौका खत्म हो गया।
सिकंदर रजा ने इस कामयाबी पर कहा, "हमने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है, लेकिन हमारा आखिरी लक्ष्य नहीं बदला है। जैसा कि मैंने कहा, यह बस एक लक्ष्य है, लेकिन हमारे पास हासिल करने के लिए और भी बहुत सारे लक्ष्य हैं और हर किसी को अंडरडॉग स्टोरी पसंद होती है, है ना?"