दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल-टैम्परिंग विवाद और स्टीव स्मिथ पर दिल खोलकर बात की।
फाफ डू प्लेसिस ने क्रिकइन्फो पर कहा, "2018 में केपटाउन टेस्ट में बॉल-टैम्परिंग विवाद के बाद जब स्मिथ ने प्रेस के सामने आकर घटना की जिम्मेदारी ली थी, तो मुझे बहुत हैरानी हुई थी। मैंने कहा था कि तुम जिम्मेदारी क्यों ले रहे हो? तुमने कुछ गलत नहीं किया। मीडिया ने जैसे उस पर दबाव डाला, सब कुछ अचानक सामने आ गया। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा मेरे साथ हुआ था।"
डू प्लेसिस ने कहा कि मुश्किल समय में उन्होंने स्मिथ को मैसेज किया था। "मैंने लिखा था—सुनो, मुझे बहुत दुख है कि तुम इस दौर से गुजर रहे हो। बस हिम्मत रखो। एक सप्ताह तक नरक जैसा लगेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। हमें नहीं पता था कि उसे इससे उबरने में एक साल लग जाएगा। हमने कहा था—हम तुम्हारे साथ हैं।"