T20 World Cup: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने टीम के जोशीले फैन बेस की तारीफ की है। बेथेल ने कहा कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में तनावपूर्ण पल के दौरान भी आरसीबी के फैंस टीम का नारा लगा रहे थे।
बेथेल ने फ्रेंचाइजी द्वारा एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, "जब पूरे वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा था, तब मुझे कुछ आरसीबी के नारे सुनाई दिए। मुझे यह बात बहुत खास लगी, मुझे लगता है कि यह फैंस के जबरदस्त समर्थन को दिखाता है।"
भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इस 22 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर 105 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और इंग्लैंड को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। हालांकि आखिरी ओवर में वह रन आउट हो गए थे और इंग्लैंड 7 रन से मैच हार गई थी।