Fatima Sana होंगी द हंड्रेड खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड ड (Image Source: IANS)
फातिमा सना 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर बनने जा रही हैं। पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में 'बर्मिंघम फीनिक्स' ने साइन किया है।
सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर फातिमा को इस लीग में खेलने के लिए 15,000 पाउंड मिलेंगे। हालांकि, 23 जुलाई से 4 अगस्त तक पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे के कारण उनकी उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।
फातिमा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। फातिमा ने उस मैच में नाबाद 55 रन की पारी खेलने के साथ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। पाकिस्तान को इस मैच में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया, जो फीनिक्स का होम ग्राउंड भी है।