FIFA World Cup 2026: घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को कनाडा ने वीजा देने से किया इनकार (Image Source: IANS)
घाना की सरकार ने मिडफील्डर थॉमस पार्टी को वीजा देने से मना करने के कनाडा के फैसले की कड़ी आलोचना की है। इस कदम से यह खिलाड़ी 17 जून को पनामा के खिलाफ देश के पहले फीफा विश्व कप 2026 के मैच में नहीं खेल पाएगा।
घाना के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले को बहुत ही गलत बताते हुए कहा कि उसने फैसले का रिव्यू करने की मांग करते हुए कनाडाई अधिकारियों से आधिकारिक तौर पर विरोध जताया था।
मंत्रालय के मुताबिक, कनाडाई अधिकारियों ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पार्टी से जुड़े चल रहे आपराधिक मामले के आधार पर अपना फैसला लिया। 32 साल के फुटबॉलर फिलहाल स्पेनिश क्लब विलारियल के लिए खेलते हैं। पूर्व में वह आर्सेनल के लिए खेल चुके हैं। थॉमस पार्टी ने ब्रिटेन में अपने खिलाफ लगे रेप और यौन हिंसा के आरोपों से इनकार किया है।