FIFA World Cup 2026: इन 5 दिग्गजों के करिश्मे को देखने का आखिरी मौका (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक सफर की शुरुआत में बस कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। तीन देशों (अमेरिका, कनाडा, और मेक्सिको) में आयोजित हो रहा यह अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप है। इसमें 48 देश भाग ले रहे हैं और कुल 104 मैच खेले जाने हैं। विश्व कप के शुरू होने का इंतजार जिस बेसब्री से फैंस कर रहे हैं, उतनी ही मायूसी भी उनके दिल में है।
फैंस के मायूस होने की वजह इस विश्व कप का उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों का संभवतः आखिरी विश्व कप होना है, जिन्होंने अपने करिश्माई और साहसिक खेल से लगभग डेढ़-दो दशक से फुटबॉल की दुनिया पर राज किया है और फैंस को अनगिनत रोमांचक यादें दी हैं।
आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।