फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से हो रहा है। भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता में विश्व कप का खुमार देखने को मिल रहा है। कोलकाता में फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैच देख रहे हैं।
कोलकाता में फीफा विश्व कप कार्निवल का आयोजन हुआ, जिसमें कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फैंस शामिल हुए। कार्निवल के दौरान फैंस विश्व कप के खुमार में झूमते हुए नजर आ रहे थे।
पूर्व भारतीय फुटबॉलर मेहताब हुसैन ने आईएएनएस से कहा, "मेसी इस विश्व कप में हर रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह अपने करियर के सबसे अच्छे सीजन में से एक का मजा ले रहे हैं। इस विश्व कप में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं—किलियन एम्बाप्पे, बुकायो साका, डेक्लान राइस और विनीसियस जूनियर सभी बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब तक मेसी खेल रहे हैं, बाकी सब उनके पीछे ही रहेंगे।"