FIFA World Cup 2026: आइवरी कोस्ट के वाही को जर्मनी के खिलाफ मैच के लिए कनाडा में एंट्री नहीं मिली (Image Source: IANS)
आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिली है। वह शनिवार को टोरंटो में जर्मनी के खिलाफ अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच में नहीं खेल पाएंगे। आइवरी कोस्ट फुटबॉल फेडरेशन ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
23 साल के एली वाही इक्वाडोर पर आइवरी कोस्ट की शुरुआती वर्ल्ड कप जीत में शामिल थे। कनाडा में एंट्री के लिए जरूरी प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिल पाने की वजह से वह अमेरिका में ही रहेंगे।
एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिलने का मामला फ्रांस में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस में वाही को लीग 1 में कथित स्पॉट-फिक्सिंग की जांच से जोड़ा गया है। ये आरोप मई में मेट्ज के खिलाफ नीस के लीग मैच से जुड़े हैं, जहां वाही पर जानबूझकर येलो कार्ड लेने का आरोप है। वाही नीस के लिए खेलते हैं।