New Zealand T20I Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सेडन पार्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। ऐसे में अंतिम मुकबाले में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं।
टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले 4-4 विकेट से अपने नाम किए, जिसके बाद तीसरे मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, भारत को ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर बनी पुरानी सोच पर फिर से विचार कर सकता है, क्योंकि वे इस सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं।
सबसे संभावित बदलाव के रूप में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जा सकता है। क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले मैच में 67 रन बनाने के बाद, सैमसन अगली पारियों में 14, 18 और 4 रन ही सके हैं। दूसरी तरफ, कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म भी लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के बाद से कुछ खास नहीं रही है। इस फॉर्मेट में अपनी पिछली आठ पारियों में अय्यर ने 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5 और 22 रन बनाए हैं।