लड़ने का जज्बा और अप्रत्याशित खेल मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की सबसे अच्छी बात: युजवेंद्र चहल (लड़ने का जज्बा और अप्रत्याशित खेल मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की सबसे अच्छी बात: युजवेंद्र चहल)
मैनचेस्टर यूनाइटेड के लंबे समय से प्रशंसक रहे भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को भरोसा है कि यह इंग्लिश टीम इंटरनेशनल ब्रेक के बाद प्रीमियर लीग में बेहतर स्थिति के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर डर्बी को लाइव देखने के अपने हालिया अनुभव के बाद, उन्हें टीम के लड़ने के जज्बे और अप्रत्याशित खेल पर पूरा भरोसा है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए मशहूर स्टेडियम पहुंचे चहल ने कहा कि उनका मैनचेस्टर यूनाइटेड से रिश्ता बचपन से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस क्लब के प्रशंसक रहे हैं और क्रिकेट के अलावा फुटबॉल भी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चहल के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड को सपोर्ट करना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि उनके खेल-सफर का खास हिस्सा है।