M S Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी, इस नाम की भारतीय क्रिकेट में जो धाक है, वो किसी अन्य की नहीं। 7 जुलाई, 1983 को जन्मे धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन आज भी फैंस का उनके लिए प्यार और लगाव कम नहीं हुआ है।
एमएस धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। माही करीब-करीब 16 साल तक टीम इंडिया के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने बतौर विकेटकीपर, फिनिशर और कप्तान कई अलग-अलग भूमिकाएं बखूबी निभाई।
बल्ले, कीपिंग से लेकर कप्तानी और खिताब जीतने में धोनी ने कमाल किया है। उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना लगभग असंभव सा लगता है। धोनी आईसीसी की ती बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टी20 विश्व कप 2007, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यह ऐसा दौर था जब विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा था। बड़ी से बड़ी टीमें भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर थी।