नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने मंगलवार को यॉर्कशायर के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज फिनले बीन के साथ 3 साल का करार किया है। फिनले बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी निपुण हैं।
हालांकि, यॉर्कशायर के साथ करार खत्म होने में अभी दो साल बचे थे, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप के पहले चरण के मैचों में शतक लगाने और 25.22 की औसत होने के बावजूद, उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी।
फिनले बीन नॉर्थम्पटनशायर का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं। बीन ने कहा, "मैं नॉर्थम्पटनशायर से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं जल्द से जल्द शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं और फैंस को दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। ब्लास्ट में मिली सफलता और काउंटी चैंपियनशिप के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि यह एक बेहतरीन ग्रुप है। मुझे उम्मीद है कि हम अगले सीजन में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकेंगे। यह मेरे लिए एक रोमांचक समय है। डैरेन और बाकी कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन में, मैं अपने खेल को और बेहतर बनाने और टीम के लिए बड़ा योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"