New Delhi: अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ अजमतुल्लाह टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस लिस्ट में अजमतुल्लाह से आगे श्रीलंका के दासुन शनाका हैं, जिन्होंने साल 2022 में धर्मशाला में नाबाद 74 रन की पारी खेली थी। यह टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मामले में अजमतुल्लाह ने इब्राहिम जादरान की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2022 में दुबई में इतने ही रनों की पारी खेली थी।