पहला टी20: कप्तान टकर का अर्धशतक, आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)
आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है।
आयरलैंड को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। टीम ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम शायद ही 100 या 110 का आंकड़ा पार करे, लेकिन कप्तान लॉर्कन टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है।