पहला टी20: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अशोक शर्मा का डेब्यू (Image Source: IANS)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं यहां पहली बार आया हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन अभ्यास की पिच पर अच्छा-खासा बाउंस था। मुझे नहीं पता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन उम्मीद है कि बाउंस मिलेगा। जिम्बाब्वे पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रही है, खासकर विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर रहे थे। यह कमाल का था। हम तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरेंगे।
भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं।