पहला टी20: मयंक और प्रिंस की घातक गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को 125 पर रोका (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को पहली पारी में 125 रन पर रोक दिया है।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया।
मंयक यादव, प्रिंस यादव, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई की कसी हुई और घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना सकी।