पहला टी20: रन आउट के साथ शिमरॉन हेटमायर के नाम पर जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड (पहला टी20: रन आउट के साथ शिमरॉन हेटमायर के नाम पर जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड)
शिमरॉन हेटमायर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद उनके नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है। हेटमायर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले कैरेबियन खिलाड़ी बन गए हैं।
इस लिस्ट में आंद्रे फ्लेचर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 6 बार इस तरह आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। वहीं, शाई होप, अकील होसेन, सुनील नरेन, आंद्रे फ्लेचर और लेंडल सिमंस 4-4 बार रन आउट हो चुके हैं।
वेस्टइंडीज ने 4.3 ओवर में कामिल पूरन (12) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे और पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। इसके बाद हेटमायर ने अगली गेंद पर सिंगल निकालकर स्ट्राइक शाई होप को दी, जिन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन के लिए दौड़ लगाकर अगले ओवर में भी स्ट्राइक अपने ही पास रखी।