पहला टी20: यासिर अली का अर्धशतक बेकार, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में 32 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच को जिम्बाब्वे ने पारी और 85 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब मेजबान टीम तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज भी जीतना चाहेगी, जिसके अगले दो मैच 17 जुलाई और 19 जुलाई को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाने हैं।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ 21 गेंदों में 37 रन जोड़े।