पहला टी20: बांग्लादेश के खिलाफ जांपा-डेविस का जलवा, ऑस्ट्रेलिया की 4 विकेट से जीत (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में एडम जांपा और जोएल डेविस का अहम योहदान रहा, जिन्होंने मिलकर 6 विकेट हासिल किए। मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर टी20 सीरीज जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। टी20 सीरीज के अगले दो मुकाबले 19 और 21 जून को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
चट्टोग्राम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 19 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी के रूप में सैफ हसन ने तंजीद हसन के साथ पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।