अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा। इस 'हाई-स्कोरिंग' मुकाबले की तीन पारियों में कुल 1,541 रन बने। मैच के अंतिम दिन 41 वर्षीय क्रेग इर्विन ने 'नाबाद दोहरा शतक' जड़ा।
शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहली पारी में 504 रन बनाए। इस पारी में बेन करेन (42) ने इनोसेंट काइया(34) के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन, जबकि ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।
इसके बाद कप्तान ब्रायन बेनेट ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन जुटाए। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे (54) के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में टेलर ने 18 बाउंड्री के साथ 131 रन बनाए, जबकि बेनेट ने 128 रन की पारी खेली। अफगान खेमे से मोहम्मद सलीम और कैस अहमद ने 3-3 विकेट हासिल किए।