पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7 (पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7)
सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह और कप्तान रहमत शाह की शानदार पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट में करारा जवाब दिया है। जिम्बाब्वे को 504 के स्कोर पर रोकने के बाद अफगानिस्तान ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 402 रन बना लिए हैं।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे को इनोसेंट काइया और बेन करेन की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी के बीच 60 रन की साझेदारी हुई।
इनोसेंट 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ब्रेंडन टेलर ने बेन करेन (42) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन और कप्तान ब्रायन बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 262 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद तेजी से विकेट गिरे।