AFG vs ZIM 1st Test: जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दमदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने ब्रेंडन टेलर (131) और कप्तान ब्रायन बेनेट (नाबाद 71) रन की शानदार पारियों की मदद से पहले दिन की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इनोसेंट काइया ने बेन करेन के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। इनोसेंट 51 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद करेन ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 125 के स्कोर तक पहुंचाया।
बेन करेन 113 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। यहां से टेलर ने कप्तान ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।