पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी 434/9 के स्कोर पर घोषित करने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक श्रीलंका के 3 विकेट हासिल कर लिए हैं। मेहमान टीम के खाते में फिलहाल 114 रन हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम को अजान ओवैस और तैय्यब आरिफ की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। अजान 30 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद तैय्यब (57) भी पवेलियन लौट गए।
पाकिस्तान ने 90 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद मोहम्मद ताहा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन और सऊद शकील (93) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 227 के स्कोर तक पहुंचाया।