IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दमदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले दिन की समाप्ति तक 73 ओवरों का सामना करते हुए 2 विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए हैं।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 11 ओवरों में 47 रन जुटाए। जायसवाल (32) रन आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
तीसरे सेशन की शुरुआत में केएल राहुल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्हें पैरों में तकलीफ के कारण दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए देखा गया, जिसके बाद वह आगे अपना खेल जारी नहीं रख सके।