पहला टेस्ट: टेलर-बेनेट की शतकीय पारी के साथ जिम्बाब्वे ने बनाए 504 रन, अफगानिस्तान की सधी शुरुआत (पहला टेस्ट: टेलर-बेनेट की शतकीय पारी के साथ जिम्बाब्वे ने बनाए 504 रन, अफगानिस्तान की सधी शुरुआत)
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 504 रन बनाए, जिसके बाद दूसरे दिन की समाप्ति तक अफगान खेमे ने 1 विकेट गंवाकर 113 रन अपने खाते में जोड़ लिए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम को इनोसेंट काइया और बेन करेन की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जुटाए।
इनोसेंट 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ब्रेंडन टेलर ने बेन करेन (42) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन, जबकि कप्तान ब्रायन बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 262 के स्कोर तक पहुंचाया।