ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पारी भूल जाओ, फाइनल से पहले सचिन ने जेमिमा को दी थी सलाह (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनके कोच से वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल से पहले एक खास संदेश देने को कहा था।
जेमिमा ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर ने उनके कोच से कहा था कि मैं वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शतकीय पारी भूल जाऊं और फाइनल में शून्य से शुरुआत करूं।
रोड्रिग्स ने जियोस्टार पर कहा, "सचिन सर ने मेरे कोच प्रशांत शेट्टी को फोन किया। उन्होंने कोच से कहा कि वे मुझे बताएं कि वे समझते हैं कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत अहम रहे हैं—सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना और उन्हें हराने की खुशी। लेकिन उन्होंने मुझे याद दिलाया कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अभी फाइनल जीतना है।"