अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर Shapoor Zadran का निधन, 38 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा (Image Source: IANS)
क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद निराशाजनक खबर आई है। अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान (Shapoor Zadran) का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 38 साल के थे।
जादरान हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) से जूझ रहे थे, जो इम्यून सिस्टम की एक गंभीर बीमारी है जिससे खतरनाक सूजन हो सकती है और कई अंगों को नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।
जादरान पहली बार पिछले अक्टूबर में बीमार पड़े थे, जिसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत आने की सलाह दी थी। शुरू में उनका इलाज ठीक रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के ठीक 20 दिन बाद उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे।