Chennai: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand VS Canada (Image Source: IANS)
New Zealand VS Canada: कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप में 19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मुकाबले के बाद धालीवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। कनाडा के इस दिग्गज खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा की।
37 साल के धालीवाल ने कहा कि मैंने पूर्व में ही फैसला कर लिया था कि विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
धालीवाल ने अपने करियर में टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने, उस विश्व कप के शुरुआती मैचों में रन बनाने और कनाडा का कप्तान बनने को करियर के यादगार लम्हों में से एक बताया।