नहीं रहे चेल्सी के पूर्व ऑल-टाइम टॉप गोल स्कोरर बॉबी टैंबलिंग, 84 साल की उम्र में निधन (Image Source: IANS)
वेस्ट लंदन क्लब चेल्सी के पूर्व रिकॉर्ड गोल स्कोरर और दिग्गज फुटबॉलर बॉबी टैंबलिंग ने गुरुवार को 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
चेल्सी ने अपने स्टार खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपने सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक बताया। चेल्सी ने कहा है कि टैंबलिंग के साथ उनके क्लब का इतिहास उनके नाम को बहुत बड़े अक्षरों में लिखता है।"
चेल्सी ने एक बयान में कहा, "चेल्सी फुटबॉल क्लब ने 84 साल की उम्र में बॉबी टैंबलिंग के निधन के साथ अपने सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। इस मुश्किल समय में हम बॉबी के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"