इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए कप्तान बेन स्टोक्स के बल्लेबाजी क्रम में नंबर सात पर आने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
मार्क बुचर ने विजडन क्रिकेट वीकली पॉडकास्ट पर कहा, "उन्हें सातवें नंबर पर आने की क्या जरूरत है? मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे हैरानी है कि क्या यह इसलिए किया गया है क्योंकि स्टोक्स ने फैसला किया है, मैं हमारा सबसे अच्छा गेंदबाज हूं, मैं नई गेंद लूंगा। मेरे हिसाब से हमारे पास जो खिलाड़ी मौजूद हैं, उनमें यह श्रेष्ठ विकल्प है।"
उन्होंने कहा, "मैं बहुत पहले अस्सी के दशक के बारे में सोच रहा हूं जब इयान बॉथम दुनिया में छाए हुए थे, और अक्सर वह टेस्ट टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे और गेंदबाजी की शुरुआत करते थे। वह हर चीज में छाए रहते थे। मैं बेन को छठे नंबर पर देखना पसंद करूंगा।"