पूर्व भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर 'एलपीएल' में डेब्यू के लिए तैयार (Image Source: IANS)
भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2026 में 'कैंडी रॉयल्स' ने साइन किया है। विजय शंकर इस सीजन एलपीएल में खेलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के छठे सीजन के लिए अपनी टीमें पूरी कर ली हैं।
लंका प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 17 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। इस सीजन एससी जाफना किंग्स, कैंडी रॉयल्स, कोलंबो कैप्स, दांबुला सिक्सर्स और गाले गैलेंट्स डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जिसके बाद प्लेऑफ खेले जाएंगे।
इस ड्राफ्ट में सभी 5 फ्रेंचाइजी ने जाने-माने इंटरनेशनल सितारों, उभरते हुए विदेशी टैलेंट और श्रीलंका के शीर्ष क्रिकेटर्स के मिश्रण से अपनी टीमों को मजबूत किया है, जिससे लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सीजन में से एक के लिए मंच तैयार हो गया है।