Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को BCCI समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, वर्ष 1981 में हुआ था। एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुरी में अपने स्टूडियो में एक खास सैंड एनीमेशन बनाया।
एक घंटे में तैयार हुई इस कलाकृति में धोनी के क्रिकेट सफर, उनकी उपलब्धियों और लीडरशिप क्वालिटीज को दिखाया गया है, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए मानस कुमार साहू ने कहा कि आज धोनी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए, हमने अपनी सैंड आर्ट के जरिए एक अनोखा सैंड एनिमेशन तैयार किया है। 'हैप्पी बर्थडे, कैप्टन कूल' का संदेश देते हुए मैंने यह एनिमेशन बनाया है।