वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को खासा प्रभावित किया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर देवांग गांधी का कहना है वैभव को उनके दमदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय टीम में जगह देकर देना चाहिए।
पूर्व सिलेक्टर ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वैभव को संभालने का तरीका यह है कि उन्हें इनाम के तौर पर भारतीय टीम की कैप दी जानी चाहिए, क्योंकि पिछले दो वर्षों में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह दुनिया के टॉप गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। पिछले सीजन में लोगों ने कहा था कि यह उनका पहला साल है। हालांकि, इस सीजन भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। वह सारे क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे थे।"
देवांग गांधी ने आगे कहा, "मेरे लिए उनके आखिरी दो पारियां लाजवाब रही। सनराइजर्स पर वह गियर भी बदल रहे थे।"