West Indies Fourth T20I: कप्तान शाई होप के तूफानी शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत के लिए 248 रन का विशाल टारगेट रखा है।
हैदराबाद में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान शाई होप और ज्वेल एंड्रयू ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की। एंड्रयू 16 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 58 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। हेटमायर ने 12 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए। शाई होप ने कप्तानी पारी जारी रखी। उन्होंने रोवमैन पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 46 रन जुटाए। पॉवेल 17 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन का योगदान टीम के खाते में देकर पवेलियन लौटे।