चौथा टी20: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों पर जड़ा शतक, ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य (चौथा टी20: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों पर जड़ा शतक, ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य )
न्यूजीलैंड ने ईडन पार्क में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स के शतक और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक की बदौलत भारत को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य दिया है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टिम सिफर्ट मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए। फिन एलन 17 गेंदों पर 31 और डेरिल मिचेल 9 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। बेवन जैकब्स भी 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
10.4 ओवर में 112 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए मात्र 40 गेंदों पर 115 रन की साझेदारी की। माइकल ब्रेसवेल ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 25 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली।