चौथा टी20: भारतीय टीम ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, सुंदर और कृष्णा की वापसी (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टी20 कप्तान के रूप में अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीता है।
टॉस जीतने के बाद अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अपने प्लान को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लड़के जोश में हैं। हमें गेम को समझते हुए जल्द संतुलन बनाना होगा। तकनीकी रूप से हमें सबकुछ सही करना होगा। पिच अच्छी लग रही है। हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा वापस आए हैं।"
भारतीय टीम से तेज गेंदबाज हर्षित राणा और दाएं हाथ के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।